अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार नाईजीरिया के एक प्रमुख दैनिक सहारा की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी समूह बोको हराम ने पुलिस एकेडमी पर कब्जा कर लिया है।
नाईजीरिया के बॉर्नो राज्य में गोज़ा शहर के पास स्थित लमन कारा पुलिस कॉलेज पर तीन हथियारबंद वाहनों और मोटर साइकिलों पर सवार कई सौ बोको हराम तकफ़ीरी आतंकवादियों ने हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार हमले के समय कॉलेज में 290 पुलिस कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने हालांकि हमले की पुष्टि की लेकिन किसी के हताहत होने और वित्तीय नुकसान की कोई खबर नहीं दी है। अगस्त की शुरुआत से ही गोज़ा शहर बोको हराम के कब्जे में है। कुख्यात तकफीरी आतंकवादी समूह बोको हराम कई बार नाईजीरिया के आम लोगों को निशाना बना चुका है। फरवरी में बोको हराम आतंकवादियों ने एक स्कूल में दर्जनों छात्रों की हत्या कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में बोको हराम ने स्कूल से 276 छात्राओं का अपहरण कर लिया था जिनमें से 57 छात्राएं उनके चंगुल से अपने आप को बचाने में सफल हुई हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद बाकी 219 छात्राएं अभी भी उन्हीं के कब्जे में हैं।
23 अगस्त 2014 - 19:25
समाचार कोड: 633001

नाईजीरिया के एक प्रमुख दैनिक सहारा की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी समूह बोको हराम ने पुलिस एकेडमी पर कब्जा कर लिया है।